तीर्थ प्रबंधन तीर्थक्षेत्र के प्रबंधन हेतु दो न्यास गठित किए हैं। मंिदर संबंधी निर्माण एवं व्यवस्था एवं देवद्रव्य के प्रबंधन हेतु चितांमणि पाश्र्वनाथ जैन मंदिर न्याय एवं भोजनशाला, धर्मशाला, उपाश्रय की व्यवस्था हेतु विश्व कल्याण आत्म जैन फाउंडेशन का गठन किया गया है। उपरोक्त दोनों न्यासों में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी, सेवाभावी, दानी महानुभाव न्यासी आमंत्रित किए जाते हैं। वर्तमान में बंगलौर, चेन्नई, मुबई, अहमदाबाद, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, उत्तरांचल इत्यादि क्षेत्रों से न्यासी इन न्यासों में कार्यरत हैं एवं वे इस तीर्थ के विकास हेतु तन-मन-धन से समर्पित है।